सीता जी का मां के गर्भ से क्यों नहीं हुआ था जन्म

सीता जी का मां के गर्भ से क्यों नहीं हुआ था जन्म? धरती से क्यों हुआ प्रकाट्य, जानें कारण

Ramayan Katha: त्रेतायुग में भगवान विष्णु ने रावण के वध के लिए मनुष्य रूप धारण किया. वे मनुष्य रुप में अयोध्या के राजा दशरथ और कौशल्या के पुत्र श्रीराम बनकर पृथ्वी पर आए. उनका जन्म माता कौशल्या के गर्भ से हुआ था, वहीं माता लक्ष्मी उनकी मदद के लिए सीता जी के रूप में पृथ्वी पर आई ​थीं. लेकिन उनका जन्म किसी मां के गर्भ से ​नहीं हुआ था, जबकि उनका प्रकाट्य धरती से हुआ था. खेत में हल चलाते समय राजा जन​क को सीता जी धरती से मिली थीं. ऐसा क्यों? आइए जानते हैं इसके बारे में.
सीता जन्म का रहस्य.
पौराणिक और सनातन से जुड़े विषयों के लेखक अक्षत गुप्ता बताते हैं कि भगवान राम के जन्म के बाद देवों को समझ में आया कि उन्होंने इतना अच्छा मनुष्य धरती पर भेज दिया, जो अपने पिता के एक प्रण को पूरा करने के लिए सिंहासन छोड़ दे रहा है. वह व्यक्ति इतने दूर समुद्र के पार कैसे दूसरे के राज्य पर ​हमला करेगा? तब शायद माता लक्ष्मी जी सभी देवी की मदद के लिए आई होंगी. लक्ष्मी जी बोली होंगी कि कोई बात नहीं, मारने वाले को साधारण होना है, लेकिन उसके आस पास तो मदद हो सकती है तो मैं जाती हूं.
इसलिए धरती से निकलीं माता सीता
इस पर देवों ने उनको बताया होगा कि नहीं, नहीं. आप किसी मानव यानि योनि से पैदा होंगी तो रावण ने मेघनाद के जीवन को सुरक्षित और अच्छा बनाने के लिए सभी ग्रहों को अपने नियंत्रण में कर रखा है. तो वह जब चाहेगा, वो ग्रहों की स्थिति को बदलकर आपकी बुद्धि को भ्रष्ट कर देगा. ग्रह उसके आदेशों पर गति करते हैं. इससे गड़बड़ हो जाएगा और वह आपको नियंत्रित कर लेगा. इस पर लक्ष्मी जी ने कहा कि योनि से पैदा होंगी तो वह नियंत्रित कर लेगा, तो मैं धरती से निकलूंगी, मेरी कोई जन्म तिथि और समय ही नहीं होगा, तो कुंडली कैसे बनेगी. जब कुंडली नहीं होगी तो ग्रहों को क्या कहा जा सकता है. इसलिए सीता जी का प्रकाट्य धरती से हुआ.

इस दिन मनाते हैं जानकी जयंती
हालांकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख शुक्ल नवमी ति​थि को सीता जी का धरती से प्रकाट्य हुआ था, इसलिए उस दिन जानकी जयंती या सीता नवमी मनाते हैं. हालांकि इसमें तिथि की बात की जाती है, जन्म का समय नहीं दिया गया है. माता सीता के जन्म से जुड़ी कई कथाएं मिलती हैं, जिसमें वाल्मिकी रामायण की कथा ज्यादा प्रामाणिक मानी जाती है.

1. वाल्मिकी रामायण में माता सीता के धरती से प्रकट होने की कथा है, जिसमें जनक जी को खेत में हल चलाते समय सीता जी शिशु रूप में मिलती है. उनके जन्म पर वर्षा होती है और मिथिला का अकाल खत्म हो जाता है.
2. ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, विष्णु भक्त वेदवती नामक स्त्री ने रावण को श्राप दिया था कि वह उसकी पुत्री रूप में जन्म लेगी और उसके सर्वनाश का कारण बनेगी. कहा जाता है कि वही सीता संतान रूप में रावण और मंदोदरी के घर जन्म लेती है, जिसे रावण समुद्र फेंकता है. देवी वरुणी उस कन्या शिशु को धरती माता को सौंपती हैं. वही राजा जनक को पुत्री रूप में प्राप्त होती हैं.
3. अद्भुत रामायण के अनुसार, गृत्समद ऋषि माता लक्ष्मी को पुत्री स्वरूप में पाने के लिए तप कर रहे थे. तभी रावण पहुंचा और उस आश्रम के ऋषियों को मारकर उनके खून को एक घड़े में भरकर लंका ले गया. उस घड़े के खून को मंदोदरी पी गई, जिससे वो गर्भवती हो गई. उसने एक बच्ची को जन्म दिया और उसे मिथिला में जाकर जमीन में छिपा दी.

Comments

Popular posts from this blog

“धर्मयुद्ध: महाभारत की अनकही गाथा”

वृन्दावन के सात ठाकुर

जाबाली महर्षि