ॐ 001.00 || ईश्वर से प्रार्थना (माय लार्ड माय कृष्णा। )
ॐ 01.00 ईश्वर से प्रार्थना हे माय लार्ड हे माई कृष्णा। हे मेरे कृष्णा, हे मेरे ईश्वर।। हम पर दया करो । हम पर कृपा करो ।। हे माई कृष्णा माय लार्ड। हे मेरे कृष्णा, हे मेरे ईश्वर।। हम पर दया करो । हम पर कृपा करो ।। प्रभु मैं आपका, अपने गुरुदेव श्रीगणेश जी महाराज का अपने इष्ट देव भगवान भोलेनाथ का अपनी ईस्ट माता जगदंबा का तथा पूज्य देव श्री राधा कृष्ण का स्मरण करके, विद्याक देवी माँ सरस्वती के चरणारविन्द में बैठकर, मैं आपका भव्य चरित्र लिखने का प्रयास कर रहा हूं। कृपया, आप सभी मिलकर मुझे आशीर्वाद प्रदान कीजिए ताकि मैं उसे भव्य से भव्य रुप में इस दुनिया के समक्ष रख सकूं और उसमें इतनी शक्ति डालिए कि जो भी उसे पढ़े, सुने या उसके नाट्य का मन से दर्शन करे; वह आप का कृपा पात्र होकर आपका सानिध्य प्राप्त कर ले। आप सर्वेश्वर हैं और आपकी इच्छा मात्र से यह कार्य संभव हो जाएगा; ऐसा मेरा तथा संतों का विश्वास है। *राधे राधे जय श्री कृष्णा* आपका ॐ जितेंद्र सिंह तोमर। My Krishna मेरे कृष्णा नाम की इस ...