वृन्दावन के सात ठाकुर
वृन्दावन के सात ठाकुर जो स्वयं प्राकट्य है किसी मूर्तिकार के द्वारा बनाये हुए नही..। ***************** व्यास उज्जैन से- मथुरा-वृंदावन और आसपास के इलाके में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के अनगिनत मंदिर हैं,जहां हमेशा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है. इनमें से कुछ मंदिर एकदम खास हैं, जहां सिर नवाए बगैर कोई जाना नहीं चाहता। मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर की आरती विशेष रूप से दर्शनीय होती है।मंदिर में मुरली मनोहर की सुंदर मूर्ति विराजमान है। मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों- वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु प्रभु की कृपा पाने आते हैं. भगवान बांकेबिहारी की प्रतिमा भक्तों के सारे संताप हर लेती हैं। 1- गोविंददेव जी ***** कहाँ से मिली वृंदावन के गौमा टीला से यहाँ है स्थापित जयपुर के राजकीय महल में रूप गोस्वामी को श्री कृष्ण की यह मूर्ति वृंदावन के गौमा टीला नामक स्थान से वि.सं.1535 में मिली थी। उन्होंने उसी स्थान पर छोटी सी कुटिया में इस मूर्ति को स्थापित किया। इसके बाद रघुनाथ भट्ट गोस्वामी...